कन्नौज, जुलाई 29 -- Kannauj News: सिकंदरपुर, संवाददाता। चौकी क्षेत्र के ग्राम सदारी नगला के ग्राम प्रधान ने दो युवकों पर गाली-गलौज और अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। प्रधान ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान अजय पाल सिंह ने बताया कि 28 जुलाई की शाम करीब 8 बजे सिकंदरपुर से अपने गांव नगला सदारी जा रहे थे। करमुल्लापुर चौराहे पर कुछ बच्चों के बीच विवाद होता देख वह प्रधान होने के नाते रुक गए और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद जीतू पुत्र दिलेराम तथा अरुण (जीतू का रिश्तेदार) उन पर भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। ग्राम प्रधान का कहना है कि इस घटना से उनकी सामाजिक प्रत...