कन्नौज, जुलाई 10 -- Kannauj News: तिर्वा। कोतवाली क्षेत्र के मदनापुर गांव में शुक्रवार को गांव के बाहर एक बड़ा हादसा तब हुआ जब 30 वर्षीय बिजली के खंभे पर चढ़कर टूटे हुए तार को ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक सप्लाई चालू हो गई और युवक करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई मौत पर परिजनों ने हंगामा करते हुए बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। हालांकि विजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिना शटडाउन लिए युवक पोल पर चढ़ा था ।अगर कहीं दिक्कत थी तो विभाग को सूचना दी जाती तो उसे बिजलीकर्मी ठीक करते। शुक्रवार को मदनापुर गांव निवासी 30 वर्षीय संजीव पुत्र राजाराम गांव के बाहर बिजली के पोल पर चढ़कर टूटे तार को जोड़ रहा था। बताया जा रहा है कि नलकूप की लाईन का तार टुटा था उसे जोड़ने के लिए युवक पोल पर चढ़ा था। तभी अचानक बिजली आ गई। जिससे युव...