Kannauj News: बिना रसीद दिए चंदा वसूल रहे युवकों को पुलिस ने छोड़ा
कन्नौज, जुलाई 12 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। अयोध्या में चढ़ावा और चंदा चोरी का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ, नगर में भी लोगों को गुमराह कर चंदा वसूल करने वाले लोगों को कुछ लोगों ने पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में लिखित रूप से कोतवाली में शिकायत भी की गई, लेकिन रात भी नहीं बीती पता नहीं क्या खेल हुआ कि शिकायतकर्ता को अपने कदम पीछे खींचने पड़े। इस तरह पूरे चंदा मामले में पटाक्षेप हो गया। बिना कार्रवाई के ही चंदा वसूल करने वालों को छोड़ दिया गया। पीलीभीत जनपद के पांच युवक क्षेत्र में पिछले कई दिनों से भंडारा के नाम पर चंदा वसूल कर रहे थे। शुक्रवार को बहवलपुर गांव से दर्जनों लोगों से चंदा एकत्र किया गया, लेकिन उन्हें रसीद न उपलब्ध कराकर उनका नाम रजिस्टर में लिखा जा रहा था। लोगों को उनकी गतिविधियों पर संदेह ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.