कन्नौज, अक्टूबर 9 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता।ब्लॉक तालग्राम की ग्राम पंचायत खाड़े देवर में बिजली से सम्बंधित समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत एसडीओ के न मिलने पर कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों के घरों तक विद्युत आपूर्ति के लिए पूर्व में हटाए गए लगभग 200 मीटर विद्युत तार दोबारा लगवाने, बांस के सहारे लगाए गए तारों की समस्या दूर करने के लिए आवश्यक स्थानों पर नए विद्युत पोल स्थापित कराने तथा एक मकान के अंदर लगे तिरछे विद्युत पोल को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग की गई। बताया कि मकान के अंदर लगे तिरछे पोल और छत के पास झूलते तारों से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इरशाद अली, जिलाध्यक्ष मकबूल अहमद आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...