कन्नौज, अगस्त 24 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। सावन के अंतिम एवं चौथे सोमवार के अवसर पर बिजली घर ठठिया परिसर में विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से धार्मिक आयोजन किया गया। एसडीओ और अवर अभियंता के नेतृत्व में विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। सोमवार को सुबह से ही बिजली घर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर रुद्राभिषेक किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। रुद्राभिषेक के बाद भंडारे का शुभारंभ किया गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। यह भी पढ़ें- सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा...