Kannauj News: बिजली के पोल में उतरे करंट से भैंस की मौत
कन्नौज, अगस्त 9 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नेकपुर गांव में शनिवार सुबह विद्युत पोल में करंट उतरने से चपेट में आकर एक भैंस की मौत हो गई। घटना से परिजनों में रोष व्याप्त है। ग्राम नेकपुर निवासी रजपाल सिंह पुत्र कन्नौजीलाल रोज की तरह शनिवार सुबह अपने घर के परिसर में पशुओं की देखभाल कर रहे थे। करीब सात बजे उनकी दुधारू भैंस खूंटे से बंधी हुई थी। इसी दौरान पास लगे बिजली के पोल में अचानक करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आकर भैंस बुरी तरह तड़पने लगी। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक भैंस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पशुपालक झुलसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.