कन्नौज, जुलाई 9 -- Kannauj News: सिकंदरपुर, संवाददाता। नगर क्षेत्र के अंबेडकर नगर में एलटी लाइन के लोहे के बिजली के पोल में करंट उतरने से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय हल्की बारिश हो रही थी। गनीमत रही कि आसपास कोई व्यक्ति या बच्चा करंट की चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी अरविंद कुमार जाटव अपने पशुओं को चराने के लिए खेत की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी गाय करंट प्रवाहित पोल के संपर्क में आ गई और गंभीर रूप से झुलसने के बाद कुछ ही क्षणों में उसकी मौत हो गई। सूचना पर स्थानीय लोगों ने तत्काल सिकंदरपुर विद्युत उपकेंद्र से संपर्क कर बिजली आपूर्ति बंद कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...