कन्नौज, सितम्बर 27 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदापुरवा मौजा अटारा गांव में बिजली के तार को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी चार लोगों ने एक परिवार के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी अशोक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 24 सितंबर की रात करीब आठ बजे पड़ोसी राजेंद्र अपने दरवाजे पर लगे बिजली के खंभे से उसके बिजली के तार को हिला रहा था। इसका अशोक, उसकी पत्नी सुदामा और भाइयों रामबाबू व श्यामबाबू ने विरोध किया। आरोप है कि इस पर राजेंद्र, अजय पाल, उत्तम और हसराम ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने लात-घूंसों और डंडे से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर...