कन्नौज, सितम्बर 28 -- Kannauj News: ठठिया, संवाददाता। गांव के बाहर खेतों की ओर जाने वाले रास्ते पर सोमवार को बिजली के खंभे में करंट उतरने से दो भैंसों की मौत हो गई। हादसे में पशुपालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है। रज्जापुर्वा निवासी बृजेश यादव पुत्र अमर सिंह यादव भैंसों को चराने खेतों की ओर जा रहे थे। गांव के बाहर दोनों भैंसें बिजली के खंभे के पास पहुंचीं। खंभे में करंट उतरने से उसके संपर्क में आते ही दोनों भैंसें चिपक गईं और तड़पने लगीं। उन्हें बचाने के प्रयास में बृजेश भी करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। सूचना पर बिजली आपूर्ति बंद की गई, लेकिन तब तक दोनों भैंसों की मौत हो चुकी थी। ठठिया पुलिस और क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पशुपालक ने मुआवजे और बिजली विभाग की...