कन्नौज, अगस्त 24 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। क्षेत्र में बिजली संकट ने इस बार ऐसा कहर बरपाया कि शहर से लेकर गांव तक जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। 33 केवी सौरिख व सकरावा लाइन में आई तकनीकी खराबी ने पूरे इलाके को घंटों नहीं बल्कि कई दिनों तक अंधेरे में धकेल दिया। हालात इतने बदतर रहे कि लोगों को उमस भरी गर्मी में रातें जागकर काटनी पड़ीं। स्थिति संभालने के लिए मुख्य अभियंता के निर्देश पर सौरिख को 33 केवी मिघौली व प्रेमपुर सबस्टेशन से जोडक़र वैकल्पिक आपूर्ति शुरू की गई, लेकिन यह राहत भी ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुई। ओवरलोड ने व्यवस्था की कमर तोड़ दी और टाउन के साथ-साथ देहात क्षेत्र की बिजली पूरी तरह चरमरा गई। यह भी पढ़ें- Kannauj News: 400 गांव अंधेरे में, एक झलक दिखाकर फिर गायब हुई बिजली मामले की गंभीरता को देखते हुए ऊर्जा राज्य...