Kannauj News: बिजली का तार टूटकर टीन पर गिरा, फ्रिज-कूलर समेत घरेलू सामान जला
कन्नौज, अक्टूबर 24 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। उमर्दा कस्बे में बिजली का तार टूटकर मकान की टीन पर गिरने से करंट फैल गया। इससे संतोष यादव के घर में रखा फ्रिज, कूलर, टीवी समेत अन्य बिजली के उपकरण जल गए। गनीमत रही कि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया गया कि बंदरों की उछलकूद के दौरान उमर्दा से काऊ मिल्क प्लांट जाने वाली बिजली लाइन का तार टूट गया था। घटना के बाद कई घंटे तक कस्बे की बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे व्यापार भी प्रभावित हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.