कन्नौज, अक्टूबर 4 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। असेह गांव में बिजली के केबल को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दो लोगों पर मारपीट करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के असेह गांव निवासी रामप्रकाश ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका भाई सत्यप्रकाश अपनी पत्नी पुष्पा देवी के साथ औरैया जनपद के सहायल रोड स्थित दिबियापुर में रहता है। आरोप है कि दोनों लोग प्रत्येक शनिवार को गांव आते हैं। शनिवार को करीब 11 बजे रामप्रकाश अपने दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान दोनों उसके मकान के सामने बने मंदिर में लगे बिजली कनेक्शन से अपने बिजली बोर्ड में केबल जोड़ने लगे। रामप्रकाश के मुताबिक, विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। धक्का दे...