कन्नौज, जुलाई 20 -- Kannauj News: छिबरामऊ। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत 3 से 6 वर्ष आयु के बच्चों के लिए संचालित की जाने वाली बालवाटिका (आंगनवाड़ी केंद्र) के नियमित संचालन को लेकर कल्यानपुर में सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि कल्यानपुर में आंगनवाड़ी केंद्र संचालित न होने के कारण बालवाटिका के सभी बच्चे इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय में बैठकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और वहीं मध्यान्ह भोजन का लाभ भी ले रहे हैं। इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर की प्रधानाध्यापिका पूजा पांडेय का कहना है कि एनईपी-2020 के अनुसार 3 वर्ष के बच्चों को बालवाटिका-1, 4 वर्ष के बच्चों को बालवाटिका-2 तथा 5 वर्ष के बच्चों को बालवाटिका-3 में प्रारंभिक शिक्षा दी जानी चाहिए। इसके बाद 6 वर्ष की आयु पूरी होने पर उनका प्रवेश कक्षा एक में कराया जाता है, लेक...