Kannauj News: बाल वाटिका को समृद्ध बनाने के लिए ईसीसीई कार्यशाला आयोजित
कन्नौज, अगस्त 11 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास के आरंभिक दौर से गुजर रहे 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के समग्र विकास एवं गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा के उद्देश्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में एक दिवसीय ईसीसीई बैठक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य डॉ.अमित कुमार सिंह ने की।प्राचार्य ने कहा कि बाल वाटिका में खेल एवं गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा देकर बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत किया जा रहा है। प्रारंभिक शिक्षा की नींव जितनी मजबूत होगी, विद्यालयों में पठन-पाठन का स्तर उतना ही बेहतर होगा। वरिष्ठ प्रवक्ता राजीव गंगवार ने भी ईसीसीई के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यशाला प्रभारी डायट प्रवक्ता नीतू ने संदर्शिका एवं शैक्षिक कैलेंडर की विभिन्न इकाइयों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.