कन्नौज, जुलाई 18 -- Kannauj News: छिबरामऊ। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत 3 से 6 वर्ष आयु के बच्चों के लिए संचालित की जाने वाली बालवाटिका (आंगनवाड़ी केंद्र) के नियमित संचालन को लेकर कल्याणपुर में सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर में आंगनवाड़ी केंद्र संचालित न होने के कारण बालवाटिका के सभी बच्चे प्राथमिक विद्यालय में बैठकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और वहीं मध्यान्ह भोजन का लाभ भी ले रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एनईपी-2020 के अनुसार 3 वर्ष के बच्चों को बालवाटिका-1, 4 वर्ष के बच्चों को बालवाटिका-2 तथा 5 वर्ष के बच्चों को बालवाटिका-3 में प्रारंभिक शिक्षा दी जानी चाहिए। इसके बाद 6 वर्ष की आयु पूरी होने पर उनका प्रवेश कक्षा एक में कराया जाता है, लेकिन कल्याणपुर में बालवाटिका नियमित रूप से संचा...