Kannauj News: बारिश से सब्जियों की आवक घटी, दामों में उछाल
कन्नौज, सितम्बर 30 -- Kannauj News: कन्नौज। लगातार बारिश से खेतों में पानी भरने के कारण सब्जियों की तुड़ाई प्रभावित हो रही है। कई जगह फसल खराब होने से बाजार में सब्जियों की आवक घट गई है। इसका असर अब कीमतों पर दिखाई देने लगा है। लहसुन, अदरक, नींबू और प्याज के दाम बढ़ गए हैं। वहीं, टमाटर के भाव भी दो महीने पहले के मुकाबले बढ़े हैं। सब्जियों की बढ़ती कीमतों से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। स्थानीय बाजार में लहसुन 120 से 150 रुपये, अदरक 130 से 160 रुपये और नींबू 300 से 350 रुपये किलो बिक रहा है। प्याज के दाम 60 से 75 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। टमाटर 20 से 40 रुपये किलो बिक रहा है, जबकि दो महीने पहले इसके दाम 10 से 25 रुपये किलो थे। भिंडी 40 से 50 रुपये और कद्दू 40 से 55 रुपये किलो बिक रहा है। बारिश के कारण लौकी और धनिया की फसल भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.