Kannauj News: बारिश से जनजीवन बेहाल, जलभराव ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
कन्नौज, अगस्त 5 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। सोमवार की रात और बुधवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश ने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई सरकारी संस्थानों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पानी भर जाने से दैनिक गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं। जीटी रोड हाईवे किनारे ग्राम सराय सुंदर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में बारिश का पानी भर जाने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। विद्यालय परिसर कीचड़ और पानी से लबालब होने के कारण विद्यार्थियों व शिक्षकों को आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उधर, सिकंदरपुर में सब्जी मंडी जाने वाली सडक़ का नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे सीमेंट निर्माण कार्य पर भी बारिश का असर देखने को म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.