Kannauj News: बारिश से जगह-जगह भरा पानी, राहगीर परेशान
कन्नौज, अगस्त 20 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। नगर क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। जलभराव होने के कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में हो रही बारिश से कस्बे में जगह-जगह बारिश का पानी भर गया है। तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर बिजली घर से इलाहाबाद बैंक तक, तिर्वा-गुरसहायगंज मार्ग पर कोतवाली के सामने, सीएचसी परिसर के अलावा कस्बे में विभिन्न प्रमुख स्थानों पर जलभराव हो गया। बारिश के कारण ग्रामीण अंचलो में भी विद्युत आपूर्ति भी ठप्प पड़ी हुई है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बरसात के पानी से सड़क लबालब
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.