कन्नौज, सितम्बर 1 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिघौली में मंगलवार को लगातार हो रही बारिश के चलते एक कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में मकान के अंदर रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के किसी सदस्य के मकान के अंदर न होने से बड़ा हादसा टल गया। मिघौली निवासी वृद्ध ओमप्रकाश पुत्र जगन्नाथ ने बताया कि उनका मकान काफी समय से कच्चा बना हुआ है। मंगलवार सुबह से लगातार बारिश होने के कारण कच्ची छत कमजोर हो गई और अचानक भरभराकर नीचे आ गिरी। छत गिरने से मकान में रखा तख्त, बक्सा, खाना बनाने के बर्तन समेत अन्य जरूरी गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बारिश में आशियाना ढहा, मलबे में दबी गृहस्थी घटना के बाद परिवार ...