Kannauj News: बारिश में बेघर हुआ दिव्यांग वृद्ध परिवार
कन्नौज, अक्टूबर 3 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। विकास खंड के हमीरपुर गांव में लगातार हुई मूसलाधार बारिश ने एक वृद्ध परिवार का आशियाना छीन लिया। बारिश के चलते कच्चा मकान भरभराकर गिर गया, जिससे परिवार बेघर हो गया। नए मकान के लिए अधिकारियों से परिवार गुहार लगा रहा है। वहीं मकान की कोई व्यवस्था न होने पर बेटी के साथ पड़ोसी के घर में रहने को मजबूर हो रहा है। विकास खंड के ग्राम पंचायत गोरखपुर हरिभानपुर के हमीरपुर गांव निवासी 64 वर्षीय पैर से विकलांग बालकराम पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश से बेघर हो चुका है। उनके साथ 62 वर्षीय पत्नी क्रांति देवी और 18 वर्षीय पुत्री ममता हैं, जो अब डर-डर की ठोकरे खाने को मजबूर हैं। एक पल में गिरे मकान ने पूरे परिवार को खुले आसमान के नीचे ला खड़ा किया, जहां हर रात असुरक्षा और अनिश्चितता के साये में गुजर रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.