Kannauj News: बारिश में धड़ाम हुई 33 केवी लाइन, 400 गांव अंधेरे में कैद
कन्नौज, सितम्बर 2 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। क्षेत्र में बिजली व्यवस्था की पोल एक बार फिर बुधवार को खुलकर सामने आ गई, जब छिबरामऊ जीटी रोड के पास बारिश के बीच 33 केवी लाइन अचानक धड़ाम से गिर गई। दोपहर करीब हुए इस ब्रेकडाउन ने एक झटके में 10 फीडरों से जुड़े लगभग 400 गांवों को अंधेरे में धकेल दिया। करीब 8 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप बनी हुई है। उमस भरी गर्मी में हालात इतने बिगड़ गए कि गांवों में हाहाकार मच गया। न पंखे चल रहे हैं, न पानी मिल पा रहा है। मोटर बंद होते ही टंकियां सूख गईं और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए भटकते नजर आए। बच्चे और बुजुर्ग गर्मी से बेहाल हैं, जबकि महिलाएं पानी के इंतजाम में दर-दर भटक रही हैं। यह पहला मामला नहीं है। पिछले महीने भी इसी जगह पर केबल जल जाने से करीब 5 दिनों तक बिजली आपूर्ति ठप रही थी। इसके बावजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.