कन्नौज, अगस्त 22 -- Kannauj News: ठठिया। लगातार हो रही बारिश गरीब परिवार के लिए मुसीबत बन गई। शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे ककरघटा गांव में बारिश के कारण कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय घर में सो रहे मजदूर दंपति और उनके तीन बच्चे मलबे में दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद सभी पांच लोगों को मलबे से बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां दो बच्चों की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस के अनुसार ककरघटा निवासी 35 वर्षीय ब्रजेश अपनी पत्नी 27 वर्षीय गुड्डी और बच्चों 10 वर्षीय अभय, 7 वर्षीय आयुष व 4 वर्षीय शिवा के साथ कच्चे मकान में रह रहे थे। शुक्रवार रात परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। लगातार बारिश के बीच अचानक कच्ची छत और दीवारें ढह गई...