कन्नौज, अगस्त 22 -- Kannauj News: कन्नौज l बारिश के मौसम में गोवंश आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पशु चिकित्सा अधिकारियों ने विभिन्न आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर बारिश से बचाव, हरे चारे, भूसा भंडारण और स्वच्छता की स्थिति परखी। अधिकारियों को कम से कम एक आश्रय स्थल का निरीक्षण कर कमियां तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने सभी गोवंश आश्रय स्थलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें जिला स्तरीय कमांड सेंटर से जोड़ने की योजना बनाई है। अधिकारियों को गोवंश के संरक्षण और देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...