कन्नौज, सितम्बर 26 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। लगातार हो रही बारिश से कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वाले परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शनिवार शाम क्षेत्र के सलेमपुर गांव में एक कच्चे मकान की छत और दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के दौरान घर में मौजूद परिवार के सदस्य समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि मकान के मलबे में कपड़े, बर्तन, बिस्तर समेत गृहस्थी का सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। सलेमपुर निवासी गिरीश चंद्र पुत्र रामसनेही सविता के मुताबिक, वह लंबे समय से कच्चे और जर्जर मकान में परिवार के साथ रह रहे हैं। लगातार बारिश के कारण मकान की दीवारों में नमी बढ़ने से उसकी स्थिति और कमजोर हो गई थी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बारिश के बीच ढहा कच्चा मकान, एक व्यक्ति जख्मी शनिवार शाम अचानक मकान की छत और द...