कन्नौज, अगस्त 22 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। हफ्तों से हो रही रिमझिम बारिश ने गरीब परिवार की मुश्किलें बढ़ा दीं। शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे बारिश के कारण एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय मकान के अंदर सो रहे दंपती और उनके तीन बच्चे मलबे में दब गए। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में मलबा हटाकर सभी पांच लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। विकासखंड उमर्दा के ककरघटा निवासी ब्रजेश (35) अपनी पत्नी गुड्डी (27) और बच्चों अभय (10), आयुष (7) तथा शिवा (4) के साथ शुक्रवार रात परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। लगातार हो रही बारिश के चलते 8.30 बजे के लगभग अचानक कच्ची छत और दीवारें भरभराकर गिर गईं। ...