कन्नौज, अगस्त 22 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। छिबरामऊ-बिधूना मार्ग पर सौरिख कस्बे से कुछ किलोमीटर पहले ईशन नदी पुल की एप्रोच रोड इन दिनों बेहद जर्जर हालत में पहुंच गई है। बारिश के कारण सडक़ पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इनमें पानी भर जाने से वाहन चालकों को सडक़ की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती, जिससे हादसे की आशंका बढ़ गई है। एप्रोच रोड की सबसे बड़ी समस्या सडक़ की पटरियों के कट जाने से उत्पन्न हो रही है। सडक़ के दोनों किनारों पर कई स्थानों पर पटरी बारिश के पानी के बहाव में कट गई है। इससे सडक़ के किनारे काफी गहरे और बड़े गड्ढे बन गए हैं। दिन में तो वाहन चालक किसी तरह इन गड्ढों से बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के समय स्थिति बेहद खतरनाक हो जाती है। अंधेरे में पानी से भरे गड्ढे और सडक़ किनारे कटे हिस्से दिखाई नहीं देने के कारण दोप...