कन्नौज, सितम्बर 27 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। जलभराव और अव्यवस्था के बीच राहत पहुंचाने के लिए तहसील प्रशासन सक्रिय नजर आया। तहसीलदार अभिनव कुमार वर्मा ने लेखपाल औरंगजेब के साथ सौरिख क्षेत्र के लौहपीटा समाज व अंबेडकर नगर में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को लंच पैकेट वितरित किए। इस दौरान तहसीलदार अभिनव कुमार वर्मा ने प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर हालात का जायजा लिया। लोगों ने जलभराव, आवागमन में दिक्कत और दैनिक जीवन प्रभावित होने की बात रखी। इस पर तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी, जिससे जल्द राहत व आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।प्रशासन द्वारा लगातार राहत कार्य जारी हैं, जिससे बारिश से जूझ रहे लोगों...