Kannauj News: बारिश के बीच सड़क धंसी, 15 फुट गहरा हुआ गड्ढा
कन्नौज, अगस्त 6 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के अतिराजपुर गांव में बुधवार देर रात हुई रिमझिम बारिश के दौरान अचानक सडक़ धंस जाने से हडक़ंप मच गया। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि राजेश पांडेय के मकान के सामने सडक़ का बड़ा हिस्सा धंसकर लगभग 15 फुट गहरा और करीब 5 फुट चौड़ा गड्ढा बन गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि रात में बारिश के दौरान किसी समय सडक़ धंस गई। सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो सडक़ की स्थिति देखकर दंग रह गए। गड्ढा इतना गहरा है कि वहां से गुजरना बेहद जोखिम भरा हो गया है। हादसे की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोगों ने आस-पास बैरिकेडिंग कर राहगीरों को सतर्क करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सडक़ की मरम्मत नहीं कराई गई, तो कोई बड़ा हादसा हो सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.