Kannauj News: बारिश के बीच गूंजे मां जाहरा देवी के जयकारे, पूर्णमासी मेले का समापन
कन्नौज, सितम्बर 26 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। रोहली स्थित मां जाहरा देवी धाम में पूर्णमासी पर लगने वाले मेले का समापन शनिवार को भक्तिमय वातावरण में हुआ। लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर मां के जयकारे गूंजते रहे। तालग्राम क्षेत्र के रोहली गांव में मां जाहरा देवी का मेला करीब दो सौ वर्षों से भादो मास के प्रत्येक शनिवार और पूर्णमासी को आयोजित होता चला आ रहा है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद पिछले 12 वर्षों से मेला जिला प्रशासन की देखरेख में आयोजित कराया जा रहा है। शनिवार को पूर्णमासी के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.