Kannauj News: बारिश के बाद बढ़े मौसमी रोग, अस्पतालों की ओपीडी में उमड़ी भीड़
कन्नौज, सितम्बर 4 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। बारिश के मौसम में तापमान में लगातार बदलाव और जगह-जगह जलभराव के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। मच्छरों और मौसम जनित रोगों की चपेट में आने से बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं। इसके चलते संयुक्त जिला अस्पताल समेत जिले की सीएचसी की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सुबह से ही अस्पतालों में उपचार के लिए मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी के साथ दाद और खुजली से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक है। सामान्य दिनों में जहां ओपीडी में औसतन तीन से चार सौ मरीज पहुंचते थे, वहीं बारिश के बाद मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: बारिश में बढ़ा मच्छरों का खतरा, बचाव को लेकर मेडिकल कॉलेज ने जारी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.