कन्नौज, जुलाई 2 -- Kannauj News: गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर में तकरीबन पांच दिनों पहले आई बारात में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की भी रिपोर्ट दर्ज की है। बताया गया है कि मारपीट की घटना ग्राम प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर हुई है। घटना के संबंध में दूसरे पक्ष के ग्राम धोन्धी (सांडी) हरदोई निवासी अमलेन्द्र कुमार पुत्र रामचन्द्र द्विवेदी ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 27 जून को अनुराग ‌द्विवेदी की शादी में शामिल होने के लिए कन्नौज के ग्राम मोहनपुर स्थित एक मैरिज हाल गया था। बारात में ग्राम धोंधी निवासी प्रधान पति पवन भी मौजूद था। जिसकी उसने भ्रष्टाचार से सम्बन्धित जांच कराई थी। इस कारण प्रधान पति पवन उससे खुन्नस रखते हैं। बारात में द्वारचार के समय प्रधान पति पवन व उनके दो-...