कन्नौज, अगस्त 18 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मनिकापुर गांव स्थित बारातघर में पुलिस ने छापा मारकर एक युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। कुंवरपुर कंडोली चौकी इंचार्ज राहुल पुलिस टीम के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे। पुलिस ने बारातघर के एक कमरे को खुलवाकर तलाशी ली, जहां एक युवक तख्त पर लेटा मिला। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक ने अपना नाम अरुण कुमार पुत्र जगदीश सिंह निवासी कुंवरपुर लोधपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तमंचा और कारतूस कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...