कन्नौज, अगस्त 25 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। खाताधारकों के फिंगरप्रिंट का फर्जी बायोमेट्रिक क्लोन तैयार कर बैंक खातों से करीब 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले जनसेवा केंद्र संचालक को साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बीसी एजेंट के रूप में भी काम करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से 51,500 रुपये नकद समेत साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। ठठिया थाना क्षेत्र के उमगरा गांव निवासी अंशु पुत्र गजेंद्र जनसेवा केंद्र संचालित करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी बैंक मित्र केंद्र पर रुपये जमा कराने आने वाले खाताधारकों को रकम जमा होने की फर्जी रसीद देता था। इसके बाद रकम उनके खातों में जमा करने के बजाय अपने निजी बैंक खातों में स्थानांतरित कर लेता था। इसके अलावा खाताधारकों के फिंगरप्रिंट का फर्जी बायोमेट्रि...