कन्नौज, जुलाई 18 -- Kannauj News: छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के तालग्राम रोड निवासी सोनू शुक्ला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर दो युवकों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीडि़त के अनुसार 17 जुलाई की शाम करीब 7 बजे वह तालग्राम तिराहे पर घरेलू सामान खरीद रहा था। इसी दौरान बहवलपुर निवासी दो युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की तथा गला दबाने का भी प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र होने लगे। तभी दोनों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे पीडि़त के सीधे हाथ की अंगुली टूट गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीडि़त ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...