Kannauj News: बाइक हादसे में चचेरे भाई घायल
कन्नौज, सितम्बर 30 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। गुरसहायगंज से छिबरामऊ आ रहे बाइक सवार दो चचेरे भाई कुत्ता सामने आ जाने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 1033 एंबुलेंस से सौ शैया अस्पताल छिबरामऊ में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। गुरसहायगंज के मोहल्ला मझपुरवा निवासी आदिल (36) पुत्र खालिद अपने चचेरे भाई वसीम (18) पुत्र अलाउद्दीन के साथ बुधवार को बाइक से किसी काम से छिबरामऊ आ रहे थे। बताया गया कि अकबरपुर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के पास अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और सडक़ किनारे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.