कन्नौज, जुलाई 4 -- Kannauj News: गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुर्गा बुजुर्ग जीटी रोड बाईपास पर बाइक को टक्कर मार कर एक ऑटो पलट गया। जिसमें ऑटो ड्राइवर व बाइक सवार समेत सात लोग चोटिल हो गए। शनिवार की शाम इंदरगढ़ निवासी बाइक सवार सचिन शुक्ला, डुंडवा बुजुर्ग बाईपास पर जा रहा था। तभी सामने से आ रहा ऑटो अनियंत्रित हो गया। और उसने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गिर गया। इसके बाद ऑटो सड़क के किनारे खड्ड में पलट गया। ऑटो में सवार धीरपुर निवासी वंश (12), जलेसर निवासी नित्य (7), प्रखर (9) व सद्दू पुर निवासी हिमांशु व दो अन्य लोग छोटे हो गए। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: सड़क हादसों में सात लोग घायल जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...