कन्नौज, जुलाई 11 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कांकरपुर गांव में धान रोपने जा रही महिला को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह सडक पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका पैर टूट गया। परिजनों द्वारा उसे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। वहीं बाइक चालक भागने में सफल हो गया। शनिवार को कांकरपुर गांव निवासी मनोज की 30 वर्षीय पत्नी संगीता अपने धान के खेत की रोपाई के लिए अन्य महिलाओं के साथ जा रही थी। जैसे ही वह गांव के बाहर सडक पर आई तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने उसके टक्कर मार दी। जिससे वह सडक पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका एक पैर टूट गया। उसे गंभीर हालत में मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर बाइक चालक हादसा होने के बाद भागने में सफल हो गया। उधर पुलिस ने बताया कि महिला ने...