Kannauj News: बाइक-मोबाइल देने से इनकार पर युवक को पीटा, तीन पर आरोप
कन्नौज, अक्टूबर 11 -- Kannauj News: कन्नौज। बाइक और मोबाइल मांगने के विवाद में युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गोवर्धनी गांव निवासी रोहित चतुर्वेदी ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के मुताबिक, आठ अक्टूबर की शाम करीब चार बजे वह गोवर्धनी तिराहे पर खड़ा था। तभी कटरा निवासी जनक, गुड्डन और बाबू पुत्रगण मौजबाबू यादव पहुंचे और बाइक व मोबाइल मांगने लगे। इनकार करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों, थप्पड़ों और घूंसों से पिटाई की। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.