Kannauj News: बाइक-मोपेड की भिड़ंत में तीन घायल, दो की हालत गंभीर
कन्नौज, सितम्बर 29 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम-ताहपुर मार्ग पर रसूलाबाद गांव के पास बरई मोड़ पर मंगलवार को बाइक और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों समेत मोपेड सवार वृद्ध घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तालग्राम पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के अकरमाबाद गांव निवासी रामलखन 29 वर्ष पुत्र सोबरन लाल बाइक से कस्बे की ओर जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ गुलशन शर्मा 27 वर्ष पुत्र राकेश भी सवार थे। बताया गया कि दोनों तालग्राम-ताहपुर मार्ग पर रसूलाबाद गांव के पास बरई मोड़ पर पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रही मोपेड की उनकी बाइक से टक्कर हो गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.