Kannauj News: बाइक फिसलने से किशोर गंभीर घायल
कन्नौज, जुलाई 6 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी विमलेश कुमार का 15 वर्षीय पुत्र ऋषभ रविवार शाम किसी काम से बाइक से सौरिख बाजार आया था। रात करीब 8 बजे घर लौटते समय उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.