Kannauj News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा घायल
कन्नौज, अक्टूबर 14 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। खुबरियापुर मोड़ पर बुधवार शाम बाइक और साइकिल की टक्कर में दसवीं की छात्रा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे गड्ढे में जा गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, करनौली निवासी रामजीत (40) अपने भतीजे सुशील (22) के साथ गुरसहायगंज में शादी के कार्ड बांटने गए थे। रामजीत की बेटी रेनू की शादी 20 अक्टूबर को होनी है। बुधवार शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। तभी खुबरियापुर मोड़ पर उनकी बाइक आगे चल रही साइकिल से टकरा गई। साइकिल सवार संध्या (16) पुत्री महावीर जाटव निवासी खुबरियापुर, हीरालाल बीएन इंटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.