कन्नौज, अगस्त 18 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र मे अलीगढ़ कानपुर हाईवे पर बाइक की टक्कर से हुई वृद्ध की मौत के मामले में पीड़ित भतीजे ने चालक के खिलाफ कोतवाली मेें मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जलालपुर चौकी के गांव पनवारा निवासी रावेन्द्र पुत्र सूरज प्रसाद ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुये बताया कि 13 अगस्त को उसके 70 वर्षीय चाचा मोहनलाल हाईवे पर वाहन का इन्तजार कर रहे थे। तभी तेज गति में आरही बेकाबू बाइक ने मोहनलाल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गम्भीर रूप से घायल हो गये। उन्हे जिता अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हे कानपुर रेफर कर दिया। हैलट अस्पताल में देररात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पीड़ित ने आरोपित बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्द...