कन्नौज, जुलाई 16 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के निगोह खास रोड पर बाइक की टक्कर मासूम बच्ची घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। निगोह खास गांव निवासी सलोनी (5) पुत्री छविराम घर के बाहर खेल रही थी, तभी वहां से निकल रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन बाइक सवार उसे इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल वहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया। इस दौरान बाइक सवार युवक ने मासूम बच्ची के परिजनों को सूचना दी। मौके पर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उधर, प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर बालिका के मेडिक कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...