Kannauj News: बाइक की टक्कर में युवक का पैर हुआ खराब
कन्नौज, अक्टूबर 8 -- Kannauj News: कन्नौज। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल युवक का करीब एक महीने तक इलाज कराने के बाद भी पैर की हालत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने अब पैर काटने की सलाह दी है। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मकरंदनगर निवासी अनूप कुमार के मुताबिक, चार जुलाई की शाम करीब चार बजे उनके भाई संजीव कुमार शुक्ला उर्फ बंटी पैदल घर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में संजीव गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका पैर टूट गया। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले गए, जहां से कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया। करीब एक माह इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद निजी अस्पतालों में भी उपचार कराया गया, लेकिन पैर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.