Kannauj News: बाइक का ताला तोड़कर ले जाने लगा चोर, गार्डों ने दबोचा
कन्नौज, सितम्बर 18 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के बाहर खड़ी बाइक का ताला तोड़कर उसे ले जाने की कोशिश कर रहे युवक को सुरक्षा गार्डों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। गार्डों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। मेडिकल कॉलेज परिसर में पिछले दो माह से बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर मरीजों और तीमारदारों में चिंता बनी हुई है। शुक्रवार को इमरजेंसी के बाहर मरीज और तीमारदारों की बाइकें खड़ी थीं। इसी दौरान एक युवक ने एक बाइक का ताला तोड़ा और उसे ले जाने लगा। ताला तोड़ते देखकर सुरक्षा गार्डों को शक हुआ। उन्होंने युवक को रोककर पूछताछ की तो वह घबरा गया। गार्डों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। बताया गया कि पिछले दो माह में मेडिकल कॉलेज के आसपास खड़ी कई बाइकें चोरी हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.