Kannauj News: बाइकों की भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल
कन्नौज, जुलाई 24 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कचाटीपुर गांव के निकट शुक्रवार को आमने-सामने दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनो बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से राजकीय मेडिकल काॅलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। यहां उनका उपचार चल रहा है। उमर्दा चौकी क्षेत्र के हरौलपुर्वा गांव निवासी नीतेश कुमार (23) पुत्र राजेश अपने साथी मनीष (20) व अवनीश (22) पुत्र रावेन्द्र एक ही बाइक पर सवार होकर इंदरगढ़ की तरफ जा रहे थे। जब वह इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कचाटीपुर गांव के निकट पहुंचे, तभी सामने से आ रहे नादेमऊ के मधुपुरी गांव निवासी अरविन्द पुत्र सियाराम की बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही चारों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.