Kannauj News: बाइकों की भिड़ंत में दो घायल, रेफर
कन्नौज, जुलाई 3 -- Kannauj News: छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के गांव किसई निवासी उदयवीर सिंह (50) पुत्र रामेश्वर सिंह अपने पड़ोसी उदयवीर (45) पुत्र सहोदर के साथ बाइक से किसी काम से बाजार जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक टड़ा रायपुर गांव के पास पहुंची, सामने से आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.