Kannauj News: बाइकों की भिड़ंत में दूध व्यापारी गंभीर घायल, रेफर
कन्नौज, जुलाई 30 -- Kannauj News: छिबरामऊ। नगर के नेहरू कॉलेज के सामने गुरुवार सुबह बाइक और मोपेड की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर जनू गांव निवासी वीरेंद्र तिवारी (30) पुत्र उमेशचंद्र तिवारी दूध खरीदकर बिक्री का कार्य करते हैं। गुरुवार सुबह वह छिबरामऊ से दूध लेकर वापस अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान नेहरू कॉलेज के सामने विपरीत दिशा से आ रहे गोविंद सिंह (25) पुत्र मेघ सिंह, निवासी नायक नगर की बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वीरेंद्र तिवारी की बाइक अनियंत्रित होकर सडक़ पर गिर गई और वह गंभीर रूप से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.