कन्नौज, जुलाई 14 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। इंदरगढ़-सौरिख मार्ग पर आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। जिनके पैर टूट गए। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सौरिख क्षेत्र के सकरावा गांव निवासी गोविन्द पुत्र महाराज सिंह अपनी बाइक से किसी काम को लेकर सौरिख से लौट रहे थे। वहीं दूसरी तरफ से रोहित पुत्र विनोद निवासी रसूलपुर किसी काम को लेकर इंदरगढ़ आ रहे थे। सौरिख मार्ग पर दोनों की बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। जिससे आमने-सामने हुई भिड़ंत से दोनो के पैर टूट गए। राहगीरों के सहयोग से एम्बुलेंस ही सहायता से राजकीय मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- Deoria News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो गंभीर घायल यहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...