कन्नौज, सितम्बर 18 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। जीटी रोड हाईवे पर ग्राम अकबरपुर में राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास गुरुवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी वाहन से सौ शैय्या अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे का उपचार अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अतिराजपुर निवासी अरुण त्रिपाठी (42) पुत्र रामप्रकाश गुरुवार को अपने गांव से अकबरपुर किसी काम से जा रहे थे। वह राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे ग्राम मदारपुर अकबरपुर निवासी राजवीर जाटव (28) पुत्र बेंचेलाल की बाइक से उनकी बाइक की टक...